सक्सेसफुल लोगों की 7 आदतें: मोटिवेशन और सफलता के रहस्य

जब आप अपने आसपास या टीवी पर ऑनलाइन किसी सफल व्यक्ति को देखते हैं, तो आप मन ही मन उसके जैसा सफल व्यक्ति बनने की चाहत रखने लगते हैं। लेकिन जब आप उन व्यक्तियों के मुंह से यह सुनते हैं कि अपनी इस सफलता के लिए उन्होंने सालों तक कड़ी मेहनत की है, तो शायद आप शुरुआत में इस बात पर यकीन कर लें। लेकिन बाद में आपका मन इस सच्चाई को पूरी तरह से स्वीकारने से इनकार कर सकता है कि सफलता के लिए एक लंबी और संघर्षपूर्ण राह तय करनी होती है।

सबसे पहले, आपको यह बात अपने दिमाग में एक शिलालेख की तरह अंकित कर लेनी चाहिए कि सफलता एक रात में मिलने वाली चीज नहीं है। इसके लिए सालों तक कड़ी मेहनत, समर्पण और कुछ महत्वपूर्ण आदतों को अपनाना पड़ता है, क्योंकि यही आदतें एक साधारण व्यक्ति को एक सफल व्यक्ति बनाती हैं।

अगर हम दुनिया या अपने आसपास के सफल लोगों की अच्छी आदतों को अपनाएं, तो हम भी अपने जीवन और जीवनशैली में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। तो आइए, आज हम उन अनछुई आदतों के बारे में जानते हैं, जो सफल लोगों को सबसे अलग बनाती हैं।

इस पुरे आर्टिकल में सक्सेसफुल लोगो की 7 आदतों के बारे में जानेगे। जिन आदतोंको अपनाकर  उन्होंने अपने जीवन को एक नई उचाई दी। 


1. स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना (Goal Setting)

सफल लोग यह भली-भांति जानते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। उन्हें यह भी पता होता है कि कौन-सा काम कब करना चाहिए। इसलिए, यदि आपको भी एक सफल व्यक्ति बनना है, तो सबसे पहले अपने लक्ष्य का स्पष्ट निर्धारण करना आवश्यक है। इसके लिए आप अपने लक्ष्यों को विशेष, मापने योग्य, प्राप्त करने योग्य, प्रासंगिक और समयबद्ध बना सकते हैं।

एलॉन मस्क, जिन्होंने मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने के लिए एक अभियान शुरू किया, उन्हें शुरुआती चरणों में कई असफलताओं का सामना करना पड़ा। उनके कुछ शुरुआती अंतरिक्ष मिशन बुरी तरह विफल हुए, जिसमें उन्हें आर्थिक रूप से भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसके बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और अपने प्रयास जारी रखे। आज वे एक सफल अंतरिक्ष अभियान के अग्रणी बन चुके हैं।

आपको अगले 5 वर्षों या उससे भी लंबी अवधि के लिए अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से लिख लेना चाहिए। फिर इन लक्ष्यों को छोटे-छोटे चरणों में विभाजित करके उन पर तुरंत कार्य करना शुरू करें। जब आप एक दिन अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे, तो आपको यह अहसास होगा कि इन्हीं शुरुआती कदमों ने आपको उस ऊंचाई तक पहुंचाया है।


2. समय का प्रभावी प्रबंधन (Time Management)

दुनिया में कोई भी व्यक्ति हो — चाहे वह गरीब हो या अमीर, बेरोजगार हो या कामकाजी, या फिर कोई व्यवसायी — हर किसी के पास पूरे दिन में केवल 24 घंटे ही होते हैं। लेकिन दुनिया के सफल लोग अपने समय का सबसे बेहतरीन तरीके से उपयोग करते हैं, जबकि कुछ लोग अपने समय को या उसके प्रबंधन को व्यर्थ में गँवा देते हैं।

दुनिया के सफल लोग अपने समय का प्रभावी उपयोग करने के लिए कुछ अच्छी और प्रेरक तकनीकों का सहारा लेते हैं, जिनमें ‘आइजनहावर मैट्रिक्स’ और ‘पोमोडोरो तकनीक’ शामिल हैं। यदि आप भी एक सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं, तो आपको भी इन्हीं सफल लोगों की राह पर चलना होगा, क्योंकि सफलता प्राप्त करने में समय का प्रभावी प्रबंधन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आप इसकी शुरुआत इस लेख को पढ़ने के अगले दिन से ही कर सकते हैं। हर सुबह उठने के बाद, या फिर एक दिन पहले शाम को, दिन भर में करने के लिए 3 या 4 मुख्य कार्य तय करें। इसके बाद, खुद से यह वादा करें कि आप इन कार्यों को बिना किसी आकस्मिक कारण के अधूरा नहीं छोड़ेंगे।


3. निरंतर सीखने की आदत (Continuous Learning)

अगर आप अपने अंदर निरंतर सीखने की आदत नहीं डालते हैं, तो आप कभी भी एक सफल व्यक्ति नहीं बन पाएंगे। दुनिया के सभी सफल लोग, चाहे वे कहीं भी हों, हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने और अपने ज्ञान को अपडेट करने की कोशिश करते रहते हैं। इसके लिए वे किताबें पढ़ते हैं, किसी सफल व्यक्ति की केस स्टडी का अध्ययन करते हैं, पॉडकास्ट सुनते हैं या फिर किसी प्रेरक सेमिनार में हिस्सा लेते हैं।

वॉरेन बफेट अपनी रोज़ाना की दिनचर्या में कम से कम 4 से 5 घंटे कुछ न कुछ पढ़ने में व्यतीत करते हैं। आपको भी ऐसे व्यक्तियों से प्रेरणा लेकर अपनी दिनचर्या में यह आदत अपनानी चाहिए, ताकि आप रोज़ाना कुछ नया सीख सकें।

इसके लिए आपको महीने में कम से कम एक किताब पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। आप रोज़ाना एक घंटे किताब पढ़ने से शुरुआत कर सकते हैं और फिर धीरे-धीरे इस समय को बढ़ा सकते हैं। इससे आपका मन हमेशा कुछ नया सीखने के लिए जिज्ञासु बना रहेगा।


4. स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना (Health First)

एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में एक स्वस्थ और मजबूत मन निवास करता है। इसलिए, दुनिया के सभी सफल लोग अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों का विशेष रूप से ख्याल रखते हैं, क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की सामर्थ्य रखता है। हर व्यक्ति को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

विराट कोहली, जो एक प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर हैं, अपने सख्त आहार नियमन  और नियमित वर्कआउट के लिए मशहूर हैं। केवल विराट कोहली ही नहीं, बल्कि कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने भी सफलता के शिखर को छूने के बावजूद अपने मानसिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा है, क्योंकि इसके बिना जीवन में आगे बढ़ पाना मुश्किल होता है।


5. पॉजिटिव माइंडसेट अपनाना (Positive Mindset)

सफलता हासिल करने के लिए आपको सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि चुनौतियों और असफलताओं को एक अवसर के रूप में देखना ही सफलता की कुंजी है। यदि आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों और असफलताओं में निराशा और नकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने लगेंगे, तो आप कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे। हर सफल व्यक्ति हर मुश्किल में एक महत्वपूर्ण सबक खोजता है और उनसे निरंतर प्रेरणा प्राप्त करता है।

थॉमस एडिसन, जिन्होंने बिजली के बल्ब का आविष्कार किया, वे इस खोज में लगभग 1000 बार असफल हुए। जब किसी ने उनसे पूछा, ‘क्या आप 1000 बार असफल हुए?’ तो उन्होंने एक बेहद रोचक उत्तर दिया, ‘मैं 1000 बार असफल नहीं हुआ, बल्कि मैंने 1000 ऐसे तरीके खोजे हैं जिनसे बल्ब नहीं बनाया जा सकता।’

नकारात्मक सोच को दूर करने के लिए आप ‘एफ़र्मेशन’ (सकारात्मक स्वीकृति) का अभ्यास कर सकते हैं और सकारात्मक विचारों वाली किताबें पढ़ सकते हैं। इससे आपको अपनी सोच को नकारात्मक से सकारात्मक में बदलने में काफ़ी मदद मिलेगी।


6. नेटवर्किंग और रिश्ते बनाना (Networking & Relationships)

अगर आप सफल होना चाहते हैं, तो आपको यह समझना होगा कि आप अकेले सब कुछ नहीं कर सकते। दुनिया के सभी सफल लोग इस बात को भली-भांति जानते हैं कि सफलता के लिए अकेले प्रयास करना पर्याप्त नहीं होता। इसलिए वे अपने कार्यों में सही लोगों को जोड़ते हैं, उनसे मार्गदर्शन लेते हैं और एक मजबूत टीम का निर्माण करते हैं, जिससे वे अपने महत्वपूर्ण कार्यों और लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं।

जब स्टीव जॉब्स से पूछा गया कि उन्होंने ‘एप्पल’ जैसी बड़ी कंपनी को अकेले कैसे सफल बनाया, तब उन्होंने एक रोचक जवाब दिया, ‘मैंने यह काम अकेले नहीं किया। इस कंपनी को सफल बनाने में मैंने एक बेहतरीन टीमवर्क की शक्ति का उपयोग किया है।

आप भी सामूहिक रूप से आगे बढ़कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप हर महीने दो से तीन नए लोगों से जुड़ें, उनसे संवाद करें, उनकी विशेषताओं को जानें और यह समझने का प्रयास करें कि उनका आपके प्रति रवैया कैसा है। इससे आपको उनके अनुभवों से सीखने और अपने कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।


7. एक्शन ओरिएंटेड होना (Action-Oriented)

अगर आप अपने कार्यों को सफल बनाना चाहते हैं, तो आपको एक एक्शन-ओरिएंटेड दृष्टिकोण रखना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि आइडिया और प्लानिंग अपनी जगह हैं, लेकिन सफलता उन्हें ही सबसे पहले मिलती है, जो अपना दृष्टिकोण एक्शन-ओरिएंटेड रखते हैं। सफल लोग अपना प्लान बनाने में ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं करते और समय आने पर तुरंत एक्शन लेते हैं।

आपको भी अपने बड़े से बड़े कार्यों में छोटा-सा एक्शन लेकर उसकी शुरुआत कर देनी चाहिए, क्योंकि जब तक आप शुरुआत नहीं करेंगे, तब तक उन कार्यों में संलग्न नहीं हो सकते।

भारत के बड़े उद्योगपति धीरूभाई अंबानी ने कहा था: “सोच बड़ी रखो, तेजी से काम करो और हमेशा आगे बढ़ते रहो।”


निष्कर्ष

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।, बल्कि इसके लिए आपकी मेहनत, संकल्प और सही दिशा में किया गया प्रयास ज़रूरी होता है।

अगर आप सही आदतों को अपनी ज़िंदगी में शामिल करते हैं, तो आप सफलता को पा सकते हैं और एक सफल व्यक्ति बन सकते हैं। सबसे पहले, आपको यह तय करना चाहिए कि कौन-सी आदत सबसे पहले अपनानी है। इसके लिए आपको शुरुआत से ही एक योजना बनाकर काम करना चाहिए, जिससे आप भटकें नहीं और सही राह पर बने रहें।

आखिर में, मैं इतना ही कहना चाहता हूँ कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच ही सबसे ज़रूरी है।

सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है—क्या आप तैयार हैं?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top